Health Tips: हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो जाएगा कम, आज ही डाइट में शामिल कर लें पपीता

इंटरनेट डेस्क। पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Health Tips: हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो जाएगा कम, आज ही डाइट में शामिल कर लें पपीता

इंटरनेट डेस्क। पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें मिलने वाले विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पपेन जैसे पोषक तत्वों से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ये पाचन और दिल के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें मिलने वाला पपेन एंजाइम पाचन को मजबूत रखने में सहायक है। इसी कारण तो पपीता का सेवन करने से गैस, कब्ज, एसिडिटी या भारीपन जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। पपीता में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं।

इसी कारण पपीता का सेवन करने से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। ये वजन घटाने में भी सहायक है। आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत ही पपीता बहुत ही लाभकारी होता है। विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होने के कारण ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी है।

PC: ndtv, bhaskar, amarujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें