Health Tips: औषधीय गुणों से भरपूर है पत्थरचट्टा का पौधा, सेवन करने से मिलते हैं ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर पत्थरचट्टा का पौधा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कैंसर, डायबिटीज, फंगल इन्फेक्शन, सूजन और किडनी की पथरी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए इलाज में भी किया जाता है।

इसके पत्तों का रस पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। वहीं इसकी पत्तियों का लेप घाव को जल्द भर देता है। ये पौधा इम्युनिटी को बूस्ट करने में मददगार होता है। इससे आपको मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये खांसी और सांस से जुड़ी बीमारियों में बहुत ही उपयोगी है।

पत्थरचट्टा के पत्ते को पीसकर इसका रस पीने से खांसी या दमा जैसी परेशानी में राहत मिलेगी। वहीं ये सूजन से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है। ये पौधा गठिया जैसी बीमारियों में जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में उपयोगी है। इसमें मिलने वाले एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घावों को जल्दी भरने में उपयोगी है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran