Health Tips: पालक,मैथी ही नहीं ये हरी सब्जी भी है आपके लिए फायदेमंद, जरूर करें इसका सेवन

जलकुंभी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

Health Tips:  पालक,मैथी ही नहीं ये हरी सब्जी भी है आपके लिए फायदेमंद, जरूर करें इसका सेवन

इंटरनेट डेस्क। हरी पत्तेदार सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही फायदेमंद है। खुद डॉक्टर भी इस बात को कहते है। ऐसे में हर किसी को हरी सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हरी सब्जी में ही जलकुंभी। जो पानी में उगने वाला पौधा हैं। ये हमारे लिए वरदान से कम नहीं है। तो जानते है इसके फायदे।

पाचन में
अगर आप भी जलकुंभी की सब्जी बनाकर खाते है तो यह आपके पाचन के लिए बड़े ही काम ही चीज है। यह कब्ज और एसिडिटी भी आपको फायदा देगी। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। साथ ही फोलिक एसिड भी मौजूद होता है जो आंतों के लिए लाभकारी होता है।

आंखों के लिए
जलकुंभी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। इसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में काम करता है। 

pc- wikipedia.org