Health Tips: बारिश के मौसम में बच्चों को भूलकर भी नहीं दे ये चीजें, पड़ने लगेंगे बीमार

Health Tips: बारिश के मौसम में बच्चों को भूलकर भी नहीं दे ये चीजें, पड़ने लगेंगे बीमार

Health Tips: बारिश के मौसम में बच्चों को भूलकर भी नहीं दे ये चीजें, पड़ने लगेंगे बीमार

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम शुरू हो चुका हैं और बारिश के मौसम बच्चे अधिक बीमार पड़ते है। बच्चे ही क्या बड़ो को भी परेशानी हो जाती है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने, इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस के एक्टिव होने के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की बारिश के मौसम में अपने छोटे बच्चों को भूलकर भी कौन सी चीज नहीं देनी चाहिए।

बाहर का खाना ना दे
बरसात के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाली चाट, गोलगप्पे, पकौड़ी, समोसे और दूसरे स्ट्रीट फूड बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला पानी और तेल कई बार दूषित हो सकता है, जिससे पेट संबंधी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

कटे हुए फल और बासी खाना
आप बच्चों को खुले में रखे हुए कटे हुए फल नहीं दे। बारिश के मौसम में से जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। इनमें धूल, गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं। इस तरह बासी भोजन में भी फंगस और बैक्टीरिया तेजी से विकसित हो सकते है।

pc- healthshots.com