इंटरनेट डेस्क। आम में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मी के मौसम में आने वाला फलों का राजा आम कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम करने में उपयोगी है।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आम में पॉलीफेनॉल्स काफी मिलता है। ये प्लांट कम्पाउंड्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण डीएनए डैमेज से कोशिकाओं को बचाते हैं। इसी कारण आम का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। ये दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
आम रक्त में लिपिड्स यानी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज करने में उपयोगी है। इसमें मौजूद खास पॉलीफेनॉल मैंगिफेरिन हार्ट डिजीज के होने के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। आपको आम को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़े कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें