इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बहुत से लोगों को मोटापे की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण सिटिंग जॉब और अनहेल्दी खान-पान हो सकता है। आज हम आपको एक हर्बल टी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए जीरा, धनिया और सौंफ की हर्बल टी बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
इसे पीकर आप पेट, जांघ और कमर की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। इससे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच सौंफ, एक बड़ा गिलास पानी की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए रात को एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ को भिगोकर रखना होगा।
अब सुबह इस पानी को मसालों सहित एक पैन में डालकर उबाल लें। अब इसे छानकर घूंट-घूंट करके चाय की तरह पी लें। ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।
PC: organicfoodproducts
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें