Health Tips: कम नींद से सोचने-समझने की क्षमता में आती है कमी,  अध्ययन में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए व्यक्ति को सुकून भरी नींद लेना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर लोगों को सेहत जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Health Tips: कम नींद से सोचने-समझने की क्षमता में आती है कमी,  अध्ययन में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए व्यक्ति को सुकून भरी नींद लेना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर लोगों को सेहत जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे दिमाग को नुकसान पहुंचता है। नींद में बार-बार खलल पड़ने से दिमाग के 'ब्लड-ब्रेन बैरियर' को भारी नुकसान पहुंचता है। ये खुलासा एक अध्ययन से हुआ है।

ब्लड-ब्रेन बैरियर एक प्रकार से दिमाग का 'सिक्योरिटी गार्ड' होता है। ये दिमाग तक जरूरी ऑक्सीजन और पोषक तत्व तो पहुंचाने और खतरनाक बैक्टीरिया, विषैले पदार्थों और ज्यादातर दवाइयों को बाहर ही रोकने में उपयोगी है। एक स्टडी के मुताबिक, इस बैरियर के डैमेज होने का सीधा संबंध हमारी सोचने-समझने की क्षमता में कमी से है। लोगों को इसी वजह से अल्जाइमर जैसी बीमारी और दिमाग की नसों को प्रभावित करने वाली कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 ब्लड-ब्रेन बैरियर को नुकसान पहुंचने से कोशिकाओं के बीच की जगह से पानी, आयन और छोटे अणुओं की आवाजाही जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं दिमाग से बेकार पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होती है।  

याद रखने और सोचने-समझने की क्षमता में कमी का होता है संकेत
आपको बता दें कि व्यक्ति के दिमाग के याददाश्त से जुड़े 'हिप्पोकैंपस भाग में अगर ब्लड-ब्रेन बैरियर टूटता है, तो यह साफ तौर पर हमारी याद रखने और सोचने-समझने की क्षमता में कमी का संकेत हो सकता है। कमी नींद के कारण लोगों को सेहत के साथ ही कई अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण व्यक्ति को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर ही लेनी चाहिए।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें