Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है जिमीकंद सब्जी, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार पर घरों में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती है। दीपों के इस त्योहार के मौके पर जिमीकंद सब्जी बनाने का खास रिवाज होता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में दीपावली पर ये सब्जी बनाई जाती है। जिमीकंद सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है।

इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन (खासकर विटामिन-सी), मिनरल (जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर) और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलता है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। वहीं इसमें मिलने वाले फाइबर से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें मिलने वाले विटामिन-सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मिलने वाले पोटेशियम से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। मैग्नीशियम से हड्डियां मजबूत होती है। वहीं सेहत से जुड़े कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें