इंटरनेट डेस्क। घंटों बैठे रहने और कुछ ज्यादा खाने की वजह से पेट की चर्बी बढ़ना आज एक आम समस्या बन चुकी है। आपको जिसकों भी देखेंगे उसका पेट आपको बाहर निकला हुआ दिखाई देगा। वैसे बेली फैट कम करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी कुछ सुधार करने पड़ेंगे। आइए जानें कुछ ऐसे ही छोटे-मोटे बदलावों के बारे में।
संतुलित और हल्का खाना ले
पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले अपने खाने पर ध्यान दें। तली-भुनी और प्रोसेस्ड चीजों से बचें। दिन की शुरुआत में ओट्स, दही, अंडे या सलाद ले। छोटे-छोटे मील्स लेने से मेटाबॉलिज्म तेज रहता है।
शुगर और रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कम करें
मीठा, जंक फूड और रिफाइंड कार्ब्स जैसे ब्रेड, केक, कुकीज और सॉफ्ट ड्रिंक्स पेट की चर्बी बढ़ाते हैं। इन्हें सीमित मात्रा में लें और हेल्दी ऑप्शन चुनें, जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ, दलिया और ताजे फल।
pc-weljii.com