Health Tips: चढ़ जाए अगर भांग का नशा तो उतार सकते हैं आप भी ऐसे, ये हैं बहुत ही सरल उपाय

Health Tips: चढ़ जाए अगर भांग का नशा तो उतार सकते हैं आप भी ऐसे, ये हैं बहुत ही सरल उपाय

Health Tips: चढ़ जाए अगर भांग का नशा तो उतार सकते हैं आप भी ऐसे, ये हैं बहुत ही सरल उपाय

इंटरनेट डेस्क। महाशिवरात्रि के पर्व पर कई लोग भगवान शिव का प्रसाद ठंडाई जो भांग से बनी होती हैं उसका सेवन कर लेेते हैं, लेकिन ये इतनी खतरनाक होती हैं की अगर ये एक बार चढ़ जाए तो फिर जल्दी से उतरती नहीं है। ऐसे में आपके जानकार या फिर परिवार में से किसी ने भांग का सेवन कर लिया हैं तो उसे कैसे उतार सकते हैं जानते हैं।

नींबू पानी का करें सेवन
भांग का नशा कम करने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते है। पहले भी शराब और अन्य प्रकार के हैंगओवर को ठीक करने के लिए ये किया जाता रहा है। नींबू और अन्य खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो हैंगओवर के लक्षणों को ठीक करने में आपके लिए सहायक हो सकता है।

घी के सेवन से पा सकते हैं लाभ
इसके साथ ही देसी घी के सेवन से भी आप भांग का नशा ठीक कर सकते है। इसके लिए आप घी को आहार का हिस्सा बनाकर लाभ पा सकते हैं। वैसे आयुर्वेद में घी का सेवन बहुत ही लाभकारी बताया गया है। 

pc- aaj tak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें