इंटरनेट डेस्क। शहद हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में बहुत ही उपयेागी है।
शहद में विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स के साथ ही पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ये पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाने में बहुत ही उपयोगी है। इसमें प्री-बायोटिक्स और एंजाइम्स मिलते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं। शहद में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम का सपोर्ट करते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
शहद का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में भी सहायता मिलती है। इसी कारण तो इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। आपको आज ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: freepik
खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran