Health Tips: इन लोगों के लिए हानिकारक होती है ग्रीन टी, इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना 

इंटरनेट डेस्क। ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। हालांकि कई लोगों के लिए ये नुकसानदेह भी साबित हो सकती है। आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं किन लोगों को ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए।

कब्ज, एसिडिटी या गैस की दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट में एसिड बढ़ाने का कारण बनता है। इसी कारण इसे पीने से इन लोगों को पेट दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी ग्रीन टी नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है।

वहीं एनीमिया से जूझ रहे लोगों को ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकती है। एंग्जाइटी की समस्या का सामना कर रहे लोगों को भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन एंग्जाइटी को और भी बढ़ा सकती है। इसके कारण नींद में भी खलल पड़ सकती है। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें