Health Tips: 30 दिनों के लिए छोड़ देंगे शुगर तो क्या होगा इसका फायदा, जान ले आप भी

Health Tips: 30 दिनों के लिए छोड़ देंगे शुगर तो क्या होगा इसका फायदा, जान ले आप भी

Health Tips: 30 दिनों के लिए छोड़ देंगे  शुगर  तो क्या होगा इसका फायदा, जान ले आप भी

इंटरेनट डेस्क। आज के दौर में बहुत कम लोग हैं जो मीठे से दूर रहते हैं, नहीं तो अधिकतर लोग मीठे का सेवन करते है। इसके सेवन से लोगों को कई तरह के नुकसान है। वैसे आप 30 दिनों के लिए चीनी खाना छोड़ दें, तो इसका असर सिर्फ वजन पर ही नहीं, बल्कि शरीर के कई हिस्सों पर भी दिखाई देता है। चीनी खाने की आदत मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हार्ट रोग और फैटी लिवर जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है।

इससे क्या होता है फायदा?
हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन के अनुसार,  अगर आप लगातार 30 दिनों तक अतिरिक्त चीनी से दूरी बनाए रखते हैं, तो सबसे पहले इसका फायदा ब्लड शुगर पर देखने को मिल सकता है। बार-बार मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिससे समय के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

किन लोगों के लिए फायदेमंद?
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह बदलाव फायदेमंद साबित हो सकता है। ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों में कैलोरी अधिक होती है, जबकि फाइबर और प्रोटीन कम होते हैं। ऐसे में इन्हें कम करने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा घट सकती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

लिवर और हार्ट के लिए भी फायदेमंद
लिवर और दिल की सेहत के लिए भी अतिरिक्त चीनी कम करना फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर ज्यादा फ्रुक्टोज वाली चीजें फैटी लिवर की समस्या का खतरा बढ़ा सकती हैं। वहीं जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल, बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से भी जुड़ा माना जाता है।