Health Tips: फायदे जानकर नहीं खाने वाले भी करेले को डाइट में कर लेंगे शामिल

इंटरनेट डेस्क। करेला भले ही स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। करेला एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत होता है, जो हमें कई बीमारियों से बचाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए तो बहुत ही लाभकारी होता है। बहुत से लोग कड़वा स्वाद होने के कारण इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। इसके फायदों के बारे मे जानकर ये लोग भी करेले को अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे। आप इसे भरवा करेला, करी आदि के रूप में सेवन कर सकते हैं।

ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति को मौसमी बीमारियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। करेला सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन कर हम त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बच सकते हैं। आपको आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC: freepik, trustbasket