Health Tips: कच्चा प्याज खाने से आपको भी हो सकती है कई तरह की परेशानियां, जान ले आप भी

 आपको प्याज खाना पसंद होगा और आप इसे सलाद में सब्जियों में खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है की कच्चा प्याज खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।

Health Tips:  कच्चा प्याज खाने से आपको भी हो सकती है कई तरह की परेशानियां, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क।  आपको प्याज खाना पसंद होगा और आप इसे सलाद में सब्जियों में खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है की कच्चा प्याज खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। अगर आप ज्यादा मात्रा में कच्चा प्याज खा रहे है तो इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जानते है आज उनके बारे में।

पाचन संबंधी परेशानी
कच्चा प्याज खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। वैसे ये कई लोगों में ना के बराबर भी होती है। फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्बाेहाइड्रेट होता है, जिसके कारण इसे पचाने में दिक्कत होती है। इससे गैस, सूजन और पेट की परेशानी हो सकती है।

मुंह की बदबू
कच्चा प्याज खाने से आपके मुंह से भी बदबू आने लगती है। प्याज में पाए जाने वाले मजबूत सल्फर केमिकल गंध छोड़ता है, जो घंटों तक बनी रह सकती है। कुछ लोगों को कच्चे प्याज से एलर्जी भी महसूस हो सकती है। हल्की खुजली और सूजन से लेकर सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। 

pc- youtube, abp news, navbharat