Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं खजूर के बीज, इस प्रकार करें सेवन

इंटरनेट डेस्क। खजूर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि खजूर का बीज भी सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है। लोग खजूर खाने के बाद उसके बीज कूड़ेदान में फेंक देते हैं।

खजूर के बीजों का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट कॉफी बनाई जा सकती है। खजूर के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी है। वहीं इसमें डाइटरी फाइबर, हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। इसी कारण इन बीजों से बनी ड्रिंक शरीर की पूरी हेल्थ को बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी है।

इसे आप आसानी से बना सकते हैं। आज सूखे बीजों को एक पैन में धीमी आंच पर 12 से 20 मिनट तक सूखा भून लें। इसके बाद मिक्सर या ग्राइंडर में उन्हें बारीक पीस लें। इससे आपका कॉफी पाउडर बन जाता है। अब एक बर्तन में पानी या दूध गर्म कर इसमें ये पाउडर मिलाकर आंच पर लगभग पांच मिनट तक उबालें। अब इसमें शहद डालकर इसका स्वाद लें।

PC: istockphoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें