इंटरनेट डेस्क। सुबह-सुबह बिना कुछ खाए-पिए चाय-कॉफी पीना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों को पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकतता है। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट नहीं करना चाहिए। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पीना चाहिए। इससे पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। आपको बता दें कि एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम हो जाता है।
इसी कारण लोगों को चाय-कॉफी खाली पेट पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
PC: octavius
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें