Health Tips: दिमाग तेज कर देते हैं काले तिल, सेवन करने से मिलते हैं कई फायदे

इंटरनेट डेस्क। काले तिल हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें कैल्शियम, कॉपर मैंगनीज, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाने के कारण ये रोग प्रतिरोघक क्षमता को मजबूत करने में बहुत ही उपयोगी है।

इम्युनिटी मजबूत होने से लोगों को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। काले तिल का सेवन करने से बॉडी के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। ये लिवर की सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं।

आप नियमित रूप से काले तिल का सीमित मात्रा में उपयोग कर सकते हैं। इनका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। काले तिलों में विटामिन बी6, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। इससे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं दिमाग तेज होता है।

PC: jagran, viralspices.