क्या Kangana Ranaut ने कर ली है गुपचुप तरीके से शादी? अभिनेत्री ने खुद बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं।

क्या Kangana Ranaut ने कर ली है गुपचुप तरीके से शादी? अभिनेत्री ने खुद बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। अब ये अभिनेत्री हालिया तस्वीरें और वीडियो के कारण सुर्खियों में आई है। इसमें वह गले में मंगलसूत्र पहने और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही है।

ये फोटोज देखकर प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर लिया है। इस पर अब बॉलीवुड ने चुप्पी तोड़ी है और एक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने फोटोज तस्वीर शेयर कर लिखा कि मैं हर दिन शहर में और आसपास शूटिंग करती रहती हूं और किसी ने मेरी यह तस्वीर खींच ली, जिसमें मैं कैरेक्टर के मेकअप लुक में हूं।

उन्होंने इन फोटोज को लेकर आगे बोल दिया कि  एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी। कंगना रनौत ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

 

PC: saamtv