Haryana: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार फांदकर घर में घुस गया पति का दोस्त, फिर करने लगा ऐसा, बाद में...

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां नूंह में एक महिला से आठ महीने से अधिक समय तक दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। महिला ने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आठ महीने से अधिक समय तक कथित तौर पर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का अरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 30 साल की पीडि़त महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूत किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह निवासी मुकुंद के रूप में की है जो महिला के पति का दोस्त था। दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी का पीडि़ता के घर आना जाना था। 

पुलिस ने बताया करीब आठ महीने पहले जब पति की गैर मौजूदगी में आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। उस समय पीडि़ता नहाने के लिए बाथरूम में थी। इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें