Haryana: नायब सिंह सैनी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी सहित कई नेता रहेंगे मौजूद

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में आज एक बार फिर से नायब सिंह सैनी मुख्यमंंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने नायब सिंह सैनी को दल का नेता चुना है।

Haryana: नायब सिंह सैनी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी सहित कई नेता रहेंगे मौजूद

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
हरियाणा में आज एक बार फिर से नायब सिंह सैनी मुख्यमंंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने नायब सिंह सैनी को दल का नेता चुना है।

इसके बाद अब वह लगातार दूसरी बार प्रदेश के सीएम बनेंगे। खबरों के अनुसार, विधायक दल का नेता चुनने के बाद नायब सैनी ने केंद्रीय गृह अमित शाह के साथ राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

आज शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में आयोजित होगा। नायब सिंह सैनी दोपहर बाद 1.15 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। खबरों के अनुसार, आज होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री पीएम मोदी सहित कई केन्द्रीय नेताओं के साथ ही विभिन्न राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी यहां पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

PC: prabhatkhabar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें