खेल डेस्क। कप्तान हरमनप्रीत कौर (102) के शतक के बाद क्रांति गौड़ (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे व अंतिम वनडे में 13 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की।
चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए मुकाबले में भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 318 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 49.5 ओवर में 305 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार मिले।
इस शतकीय पारी के दम पर हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। वह इंग्लैंड में तीन वनडे शतक जमाने वाली पहली विदेशी बल्लेबाज बन गई है। ये उनका वनडे कॅरियर का सातवां शतक जड़ा। कौर ने 84 गेंदों में 14 चौके की मदद से 102 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से जेमिमा ने 45 गेंदों में सात चौके की मदद से 50 रन का योगदान दिया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें