इंटरनेट डेस्क। हरिद्वार से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार ता आपको भी गुस्सा आ जाएगा। यहां के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा गर्भवती महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है।
शर्मनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। पीडि़ता के पति ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, पीडि़ता के पति की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल की रात गर्भवती महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान एक युवक जबरन उनके घर में घुस गया। युवक ने इस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
महिला को बना लिया था बंधक
इसके बाद आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया। फिर युवक ने गर्भवती पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीडि़त महिला के साथ की गई मारपीट से उसे काफी गंभीर चोटें भी आईं हैं।
पत्नी की ऐसी स्थिति देखकर घबरा गया पति
दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। देर रात पति घर आया, तो वह पत्नी की स्थिति देखकर घबरा गया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर खोले। फिर महिला ने े पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें