वासुदेव देवनानी द्वारा अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बोलने पर Hanuman Beniwal ने कसा तंज, बोल दी है ये बड़ी बात

जयपुर। नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री कहे जाने को लेकर तंज सकता है।

वासुदेव देवनानी द्वारा अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बोलने पर Hanuman Beniwal  ने कसा तंज, बोल दी है ये बड़ी बात

जयपुर। नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री कहे जाने को लेकर तंज सकता है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि संयोग, प्रयोग, विरोध या स्लीप ऑफ टंग? राजस्थान में इन दिनों संबोधनों की राजनीति कुछ ज़्यादा ही चर्चा में है। पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को मुख्यमंत्री कह दिया। फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया और आज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री कह दिया।

हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि अब सवाल यह है कि यह केवल संयोग है या फिर सत्ता और व्यवस्था के भीतर चल रहा कोई प्रयोग? कहीं ऐसा तो नहीं कि जुबान वही सच बोल रही है, जिसे राजनीति छिपाने की कोशिश कर रही है! राजस्थान की जनता भी सोच रही है कि आखिर प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन है और सरकार किसके भरोसे चल रही है?

PC:  ichowk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें