Hanuman Beniwal ने इस बात के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का…

इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एयर इंडिया की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर पीएम मोदी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

Hanuman Beniwal ने इस बात के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का…

इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एयर इंडिया की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर पीएम मोदी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। बेनीवाल को सुबह 11 बजे संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करनी थी। एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली उड़ान (AI 1834) निर्धारित समय 8:50 बजे उड़ान नहीं भर सकने के बाद बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही। इस विमान ने एक घंटे और 20 मिनट की देरी से करीब 10:10 बजे उड़ान भरी।

बेनीवाल ने सुबह एक्स के माध्यम से कहा कि आज सुबह 11 बजे संसद के चल रहे मानसून सत्र की कार्यवाही प्रारम्भ होने से पहले मुझे जयपुर से दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ संसदीय कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा करनी थी, लेकिन एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली की उड़ान संख्या AI 1834 निर्धारित समय के बाद अभी दिल्ली से ही जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाई है जबकि जयपुर से इसकी उड़ान का निर्धारित समय सुबह 08:50 का है। देश में आए दिन उड़ानों के विलंब और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु इस गंभीर समस्या पर मौन हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का एयरलाइंस के संचालन और समयबद्धता पर कोई प्रभावी नियंत्रण ही नहीं बचा है।

सरकार को यह समझने की आवश्यकता है कि देश की विमानन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना और यात्रियों के समय का सम्मान करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, इससे लगातार मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। एयर इंडिया  की उड़ानों में अक्सर लेटलतीफी होती है,लेकिन सरकार न तो एयरइंडिया की जवाबदेही तय करती है और न ही सुधार के प्रयास करती है।

PC:  facebook

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें