Hanuman Beniwal ने अब इस बात के लिए केन्द्र सरकार को लिख दिया है पत्र

इंटरनेट डेस्क। आएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब नागौर शहर के कृषि मंडी तिराहे से गोगेलाव तिराहे तक 6.2 किमी फोरलेन सडक़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर शहर के कृषि मंडी तिराहे से गोगेलाव तिराहे तक 6.2 किमी फोरलेन सडक़ का बजट अथक प्रयासों के बाद केंद्रीय सडक़,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृत करवाया था, लेकिन कार्य की मोनिटरिंग का जिम्मा संभाल रहे अभियंताओं की अनदेखी और मिलीभगत से ठेकेदार ने कार्य को चौपट कर दिया। मैंने कार्य की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को अवगत करवाया और पत्र भी लिखा। हाल ही में केंद्र की एक विशेष टीम इस कार्य की जांच करके गई है।

दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में कौताही बर्दाश्त योग्य नहीं है। जनता के करोड़ों रुपए ऐसे व्यर्थ नहीं जाने देंगे।  चूंकि सडक़ का पुन:निर्माण जब प्रारंभिक चरणों में शुरू हुआ तब एनएच के अभियंताओं ने इस कार्य की अनदेखी की और अंतत: यह काम अत्यंत निम्न श्रेणी का कर दिया गया। 

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें