Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये बड़ी बात, इस पर जताई चिंता

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज बेमौसम बारिश और तेज आंधी तथा कई जगह हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई है।

Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये बड़ी बात, इस पर जताई चिंता

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज बेमौसम बारिश और तेज आंधी तथा कई जगह हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने भजनलाल सरकार से बिना किसी देरी के एक विशेष आर्थिक पैकेज किसानों के लिए घोषित करने मांग की है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने आज संबंध में संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज आंधी तथा कई जगह हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को भारी नुकसान पहुंचाया है।

प्राकृतिक आपदा के कहर के कारण किसान आज चिंता व निराशा के बीच खड़ा है, यह केवल नुकसान नहीं बल्कि अन्नदाता की आजीविका पर सीधा प्रहार है, मेरा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह है कि फसल बीमा कम्पनियों को किसानों के नुकसान का आकलन करके शीघ्रता से क्लेम देने हेतु निर्देशित करें साथ ही राज्य सरकार बिना किसी देरी के एक विशेष आर्थिक पैकेज (राहत पैकेज) किसानों के लिए घोषित करें।

PC: ichowk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें