Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से कर दी है इन राजनेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब राजधानी जयपुर में खून के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से त्वरित प्रभाव से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध मं एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर के जोबनेर इलाके में मकराना की एक ब्लड बैंक का खून अवैध रूप से ले जाते समय पुलिस द्वारा खून के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने का मामला संज्ञान में आया। जीवन बचाने की मुहिम के नाम पर रक्त एकत्रित करके इस तरह संग्रहित रक्त का अवैध कारोबार करने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला है। 

हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि चूंकि राजस्थान में कई ब्लड बैंकों द्वारा गांवों, शहरों में रक्तदान शिविर लगाकर एकत्रित किए गए रक्त का अवैध कारोबार चरम पर चल रहा है और पूर्व में उत्तरप्रदेश की एसटीएफ ने भी राजस्थान से जुड़े ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था।  

सीएम भजनलाल शर्मा से की मामले में कार्रवाइ करने की मांग
ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को त्वरित प्रभाव से इस मामले में संज्ञान लेकर ब्लड बैंक चलाने वाले, इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के गिरोह और ऐसे लोगो को संरक्षण देने वाले राजनेताओं के नाम का खुलासा करते हुए उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करवाने की जरुरत है क्योंकि पूर्व में भी राजस्थान से उत्तरप्रदेश में हो रहे खून के अवैध कारोबार का पूरा खुलासा नहीं हुआ था और मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान में कई ब्लड बैंको द्वारा किए जा रहे खून के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को आपकी सरकार में बैठे कई मंत्रियो और विधायको का संरक्षण प्राप्त है। 

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें