Hair Care Tips: सफेद बालों की परेशानी हो जाएगी दूर, कर लें इस पेस्ट का उपयोग

इंटरनेट डेस्क। तनाव, पोषण की कमी और अनहेल्दी डाइट लेने से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय भी किए जाते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सफलता नहीं मिल पाती है।

आज आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे आप बालों के सफेद होने की समस्या को दूर करने के लिए आजमा सकते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आंवला और शिकाकाई बहुत ही उपयोगी है। ये दोनों ही चीजें बालों के लिए फायदेमंद होती हैं। आंवला में मिलने वाले विटामिन सी से बालों को मजबूती मिलती है।

वहीं शिकाकाई में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप आंवला और शिकाकाई को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें। ऐसा करने से कुछ ही सप्ताह में आपके सफेद बालों की परेशानी दूर हो जाएगी।

PC:  jagran, freepik.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran.