Gurugram: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर साथी ने टीचर के साथ किया दुष्कर्म, फिर बार-बार करने....

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब यहां पर एक स्कूल टीचर को साथी द्वारा ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

Gurugram: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर साथी ने टीचर के साथ किया दुष्कर्म, फिर बार-बार करने....

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब यहां पर एक स्कूल टीचर को साथी द्वारा ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित टीचर ने इस संबंध में भोंडसी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि साथी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे।

इनके आधार पर साथी उसे ब्लेकमेल कर सालों से दुष्कर्म कर रहा था। भोंडसी पुलिस ने इस संबंध में बताया कि महिला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। यहीं पर मध्य प्रदेश निवासी अजीत प्रताप कुशवाह नौकरी करता था। इसी कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। 

6 नवंबर, 2021 को आरोपी अजीत प्रताप कुशवाह ने फोन करके उसे अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पीड़िता दवा लेकर मिलने उसके घर चली गई। इसके बाद अजीत ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इसके बाद बेहोश की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना  लिए।  इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेलिंग कर  मानसिक, शारीरिक, आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा।

PC: portal.fgv.br
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें