Gufi Paintal Death: 1975 में बॉलीवुड डेब्यू किया था गुफी पेंटल ने, 1988 में आई 'महाभारत' से मिली थी असली पहचान

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुफी पेंटल अभिनेता बनने से पहले आर्मी में थे।

Gufi Paintal Death: 1975 में बॉलीवुड डेब्यू किया था गुफी पेंटल ने, 1988 में आई 'महाभारत' से मिली थी असली पहचान

इंटरनेट डेस्क। 1988 में बीआर चोपड़ा ने एक बड़ा ही धार्मिक सीरियल बनाया और उसका नाम था महाभारत, इस महाभारत सीरियल ने बड़े बड़े किरदारों को पहचान दी और उनमें से ही एक थे गुफी पेंटल, यानी के महाभारत के शकुनि मामा। गुफी को देश दुनियां में असली पहचान इस सीरियल के बाद ही मिली थी। लेकिन अब वो यादों में रह गए है। जी हां आज गुफी पेंटल का निधन हो गया है।

फिल्म रफू चक्कर से किया था डेब्यू 
आपको बता दें की गूफी ने 1975 में आई फिल्म ’रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई फिल्मों और कई टीवी शोज में नजर आए, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ’महाभारत’ से। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। 

रह चुके है आर्मी में भी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुफी पेंटल अभिनेता बनने से पहले आर्मी में थे। उनकी पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी। उस समय भारत और चीन के बीच यु़द्ध चल रहा था।

pc- punjabkesari.in