Grammy Awards 2026: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने जीता पहला पुरस्कार

इंटरनेट डेस्क। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने में सफल हुए हैं। ये उनका पहला पुरस्कार है। संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का ऐलान हो गया है।

Grammy Awards 2026: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने जीता पहला पुरस्कार

इंटरनेट डेस्क। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने में सफल हुए हैं। ये उनका पहला पुरस्कार है। संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का ऐलान हो गया है। 68वें सालाना ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में हुआ, जिसे ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया।

समारोह में जहां तिब्बत के बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता 90 साल की उम्र में दलाई लामा बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड  जीतने में सफल रहे हैं।  वहीं भारतीय सितार वादक अनुष्‍का शंकर दो नॉमिनेशन बावजूद कोई पुरस्‍कार नहीं जीतने में असफल रही है।

वहीं केंड्रिक लेमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। वह इस श्रेणी में सर्वाधिक बार ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। केंड्रिक के पास कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड हो गए हैं। बेस्ट रैप एल्बम और बेस्ट रैप सॉन्ग जीतकर उन्होंने हिप-हॉप म्यूजिक में  नया इतिहास रच दिया है।

PC: swadesi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें