गोविंदा की पत्नी पहुंची फैमिली कोर्ट, सुनीता आहूजा ने इरिटेट होकर बोल दी ये बात

इंटरनेट डेस्क। लगता है बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा के परिवार में अब सब कुछ सही नहीं चल रहा है। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

गोविंदा की पत्नी पहुंची फैमिली कोर्ट, सुनीता आहूजा ने इरिटेट होकर बोल दी ये बात

इंटरनेट डेस्क। लगता है बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा के परिवार में अब सब कुछ सही नहीं चल रहा है। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनका बेटा यशवर्धन आज मुंबई में फैमिली कोर्ट पहुंचा है। इसे साथ ही गोविंदा का पत्नी सुनीता आहुजा के साथ अनबन की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

हालांकि अभी इस संबंध में खुलासा नहीं हुआ कि सुनीता आहुजा और बेटे यशवर्धन के फैमिली कोर्ट पहुंचने के पीछे मुख्य कारण क्या है? कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी ने सुनीता आहुजा और उनके बेटे यशवर्धन से सवाल किया कि कोर्ट में क्या हुआ? कार में बैठने से पहले सुनीता आहुजा ने इरिटेट होकर बोल दिया कि बर्थडे मनाने गए थे और इसके बाद वह कार में बैठकर चली गईं।

इस संबंध में गोविंदा के मैनेजर ने भी किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया। आपको बता दें कि इससे पहले सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। इसमें उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

PC: zoomtventertainment
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें