Govinda की पत्नी सुनीता आहुजा ने वापस ले लिया है तलाक का केस, ये है कारण

इंटरनेट डेस्क। पत्नी सुनीता आहुजा से अनबन के बीच बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि पत्नी सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है।

सुनीता के अनुसार, गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरा विवाह करने का प्लान बना रहे थे, यही कारण है कि उन्होंने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है। हाल ही में राखी सावंत को मुंबई में स्पॉट किया गया। फोटोग्राफर्स से बातचीत के दौरान राखी ने गोविंदा की पत्नी को कॉल मिलाकर स्पीकर ऑन कर उनसे बात की।

इस दौरान सुनीता आहुजा को ये कहते सुना गया कि गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे। राखी ने कहा कि आपने जो भी किया अच्छा किया। इस पर सुनीता ने कहा कि मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम लोगों को सारी कहानी मालूम है। सुनीता ने ये बोल दिया कि वो (गोविंदा) उसे एयरपोर्ट ले गया है। उसे मेरी जगह दे रहा है। मैंने कल ये केस वापस ले लिया, क्योंकि ये दोनों शादी करने के प्लान में थे।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी कही ये बात
आपको बात दें कि सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ 19 अगस्त को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। इसक बाद से तलाक की अटकलें तेज हो गईं। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है, जो उन्होंने दिसंबर 2024 में दायर किया था। खबरों के अनुसार, गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है।

PC:  govinda
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें