Governor: दो राज्यों को मिले नए राज्यपाल, झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास ओडिशा तो इंद्र सेना रेड्डी नल्लू संभालेंगे त्रिपुरा की कमान

राष्ट्रपति भवन की और से आज एक बड़ा फैसला हुआ है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा और बीजेपी नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Governor: दो राज्यों को मिले नए राज्यपाल, झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास ओडिशा तो इंद्र सेना रेड्डी नल्लू संभालेंगे त्रिपुरा की कमान

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति भवन की और से आज एक बड़ा फैसला हुआ है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा और बीजेपी नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इन दोनों नेताओं को अब दो राज्यों में अलग अलग जिम्मेदारी मिल गई है।

बता दें की रघुबर दास वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। जबकि इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से यह नियुक्तियां की गई हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो साथ ही कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी, जब रघुबर दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। बता दें की रघुबरदास वर्तमान ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की जगह लेंगे। 

pc- news24