इंटरनेट डेस्क। बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए बहुत से लोग निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आपका भी ऐसा ही प्लान है तो आज हम आपको एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है।
नियमों के मुताबिक इस योजना में माता-पिता द्वारा केवल दो बेटियों के नाम पर ही खाता खोला जा सकता है। इस योजना में 250 रुपए से लेकर सालाना 1.5 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। सरकार की ओर से योजना में सालाना ब्याज दिया जाता है।
खबरों के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना में सरकार की ओर से तय ब्याज दर के हिसाब से रकम पर अच्छा रिटर्न दिया जाता है। इसमें फिलहाल 8.2 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है, जो कि किसी बचत योजनाओं की तुलना में अधिक है। इसके माध्यम से आप बेटियों की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए लंबी अवधि का मोटा फंड आसानी जमा कर सकते हैं।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive