Government Scheme: आज से इन दो सरकारी योजना के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज से राष्ट्रीय राजधानी में दो योजनााओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। खबरों के अनुसार, यहां पर आज से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।

Government Scheme: आज से इन दो सरकारी योजना के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज से राष्ट्रीय राजधानी में दो योजनााओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। खबरों के अनुसार, यहां पर आज से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ही इन दोनों योजानओं का ऐलान किया था। इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

आपको बता दें कि महिला सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिला को हर माह 1000 रुपए दिए जाएंगे। केजरीवाल की पार्टी के चुनाव जीतते के बाद महिलाओं के खातों में 2100 रुपए डाले जाएंगे। वहीं  दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को फ्री में इलाज की सुविधा दी जाएगी।  

दिल्ली सरकार की ओर से संजीवनी योजना के फ्री इलाज के लिए किसी प्रकार की भी सीमा तय नहीं की गई है। इस योजना का लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी दिल्ली के लोग ले सकेंगे। 

PC: newindianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [newsnationtv]