Government scheme: कब से महिलाओं को मिलेंगे ढाई हजार रुपए, सरकार से मिला ये अपडेट

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब दिल्ली में भी ढाई हजार रुपए वाली महिला समृद्धि योजना शुरू होने वाली है।

भाजपा की ओर से संकल्प पत्र में सरकार बनते ही इस योजना को लागू करने का जिक्र किया गया था, लेकिन अभी तक ये योजना शुरू नहीं हुई है। अब इस योजना को लेकर नया अपडेट मिला है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में अपडेट दिया है। इसमें बताया कि कब से महिला समृद्धि योजना शुरू हो सकती है।

उन्होंने बताया कि महिला समृद्धि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बनाया जा रहा है, जो जल्द ही शुरू किया जा सकता है। इस पर महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। दिल्ली की सीएम ने बताया कि फिलहाल इसमें कुछ महीनों का समय लग सकता है। दिल्ली की महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस योजना के लिए  बजट में 5100 करोड़ का ऐलान किया जा चुका है। 

PC: payhuddle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive