Government Scheme: इस योजना में मिलेगी 36,000 रुपए की पेंशन, कर लें ऐसा

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप हर साल 36000 रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं।

Government Scheme: इस योजना में मिलेगी 36,000 रुपए की पेंशन, कर लें ऐसा

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप हर साल 36000 रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको पीएम किसान मानधन पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना का लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में रजिस्टर्ड किसानों को मिलता है।

केन्द्र सरकार ने पीएम किसान मानधन पेंशन योजना को पीएम किसान योजना से जोड़ दिया है। इस पेंशन को पाने के लिए कोई एक्स्ट्रा कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। पीएम किसान मानधन पेंशन योजना में किसानों को बुढ़ापे में हर महीने 3,000 रुपए, यानी सालाना 36,000 रुपए की पक्की पेंशन सरकार की ओर से दी जाएगी।

योजना का लाभ लेने वाले किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद 60 साल पूरे होते ही हर महीने 3,000  यानी साल के 36,000 रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे। इसके लिए किसानों को कुछ राशि का निवेश भी हर माह करना होगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें