Government scheme: इस योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 फरवरी तक किया जा सकता है आवेदन 

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में ऑनलाइन आवेदन बअ 15 फरवरी तक किया जा सकता है। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बचनेश अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है। 

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में नि:शुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि पूर्व में 1 से 10 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी नि:शुल्क कोचिंग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि को 15 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

PC: livehindustan
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From dipr.rajasthan