Government Scheme: बच्चों के लिए बहुत ही शानदार है NPS Vatsalya स्कीम, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको बच्चे के भविष्य से जुड़ी एक शानदार निवेश योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें आप न्यूनतम सालाना योगदान 250 रुपए जमवा करवा सकते हैं।

Government Scheme: बच्चों के लिए बहुत ही शानदार है NPS Vatsalya स्कीम, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको बच्चे के भविष्य से जुड़ी एक शानदार निवेश योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें आप न्यूनतम सालाना योगदान 250 रुपए जमवा करवा सकते हैं। अगर कोई माता-पिता बहुत छोटी रकम से अपने बच्चे के लिए निवेश करना चाहता हैं, तो ये योजना उनके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।

ये योजना खासतौर पर नाबालिग बच्चों के लिए शुरू की गई है। इसमें माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे के नाम पर खाता खोलकर इसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें छोटी रकम से शुरुआत करके लंबे समय तक बच्चे के लिया बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको NPS (National Pension System) Vatsalya के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस निवेश का खास मकसद बच्चे के लिए कम उम्र से लंबी अवधि की बचत शुरू करना है। 18 साल से कम उम्र के बच्चे इस योजना में खाता खुलवा सकते हैं। इसमेंखाते का संचालन माता-पिता या कानूनी अभिभावक करते हैं।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें