Government Scheme: सरकार अब किसानों को दे रही है इसके लिए बोनस, होगा इतने रुपए का लाभ

जयपुर। भजनलाल सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत सीएम भजनलाल ने गेहूं खरीद पर 150 रुपए प्रति क्विंटल देने का निर्णय लिया था। इस निर्णय से राजस्थान गेहूं खरीद पर सबसे ज्यादा पैसा देना वाला राज्य बन गया है।

Government Scheme: सरकार अब किसानों को दे रही है इसके लिए बोनस, होगा इतने रुपए का लाभ

जयपुर। भजनलाल सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत सीएम भजनलाल ने गेहूं खरीद पर 150 रुपए प्रति क्विंटल देने का निर्णय लिया था। इस निर्णय से राजस्थान गेहूं खरीद पर सबसे ज्यादा पैसा देना वाला राज्य बन गया है। यहां किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना में गेहूं बेचने पर केन्द्र के 2585 रुपए के साथ ही राज्य सरकार 150 रुपए बोनस दे रही है जिससे किसान के खाते में कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल आएगा।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को सचिवालय बैठक लेकर गेहूं खरीद प्रक्रिया-2026 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये जानकारी दी है। इस बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खरीद एजेंसियों  एफ.सी.आई, राजफेड,तिलम संघ, नेफेड,एन.सी.सी.एफ, आर.एस.एफ.सी.एस.सी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ मिलने के साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्धता व सुगमतापूर्वक बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 मीडिया एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी देने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पोर्टल पर टाइम स्लॉट बुकिंग की जानकारी के बारे में किसानों को जागरूक करने  हेतु मीडिया एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी देने के  निर्देश दिए। सभी एजेंसियों को पर्याप्त क्रेडिट लिमिट बैंक से लेने के भी निर्देश दिए  ताकि भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। वी. श्रीनिवास ने किसानों के लिए खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि राजस्थान सरकार द्वारा दिए जा रहे 150 रू प्रति क्विंटल के बोनस का लाभ पारदर्शी तरीक़े से राजस्थान के कृषकों ही मिले इसलिए सभी जिला कलक्टर गिरदावरी की सुनिश्चितता करें ।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें