इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब स्कूली छात्राओं को लेकर एक बड़ा कदम उठाने वाली है। नया शैक्षणिक सत्र को देखते हुए भजनलाल सरकार अब कक्षा एक से आठवीं के सभी छात्र और कक्षा 9 से 12 वीं की छात्राओं को यूनिफॉर्म के 800 रुपए देने वाली है।
खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल इस काम की शुरुआत 27 मार्च को करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार की बजट घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। यह राशि डीबीटी योजना के जरिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में जमा होगी।
राजस्थान सरकार के इस कदम से प्रदेश में 12 लाख 94 हजार 645 छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म का लाभ मिलेगा। वहीं राजकीय स्कूलों की कक्षा 1 से 8 और कक्षा 9 से 12 वीं की छात्राओं को यूनिफॉर्म और बैग्स के लिए 800 रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे। आपको बता दें कि भजनलाल सरकार की ओर से राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगातें दिए जाने की तैयारी है।
PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें