Government scheme: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का केवल इन लोगों को ही मिलेगा लाभ, जान लें योग्यताएं 

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान किया है।

Government scheme:  प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का केवल इन लोगों को ही मिलेगा लाभ, जान लें योग्यताएं 

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान किया है। इसके तहत  पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा।

इस योजना का लाभ 18 से 60 साल की उम्र के बीच के लोगों को मिलेगा। पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों की सालाना आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। वहीं कर्मचारी का ईपीएफओ से जुडऩा भी आवश्यक है। कर्मचारी का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है। इस योजना का लाभ कर्मचारी और कंपनी दोनों को दिया जाएगा।  

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में लाभार्थी को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता कुल 2 किस्तों में प्रदान की जाएगी। 6 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 7,500 रुपए की पहली किश्त लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। वहीं एक साल की नौकरी पूरी होने के बाद दूसरी किस्त प्रदान की जाएगी। 

PC: jagranjosh
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala