Government Scheme: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का केवल ये लोग ही उठा सकते हैं लाभ

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप हर महीने तीन हजार रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

Government Scheme: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का केवल ये लोग ही उठा सकते हैं लाभ

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप हर महीने तीन हजार रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस येाजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है।

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस सामाजिक सुरक्षा स्कीम को विशेष रूप से छोटे कामगारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार और अन्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है, जिससे उन्हें वृद्धावस्था में पेंशन का लाभ मिलता रहे। इस योजना में श्रमिकों को नियमित निवेश करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी।

इस योजना के लिए केवल 18 से 40 वर्ष की आयु के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की मासिक आय 15,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक को जिस उम्र में स्कीम में निवेश करता है उसी के अनुसार हर महीने 55 रुपए से लेकर 200 रुपए तक निवेश करना होता है।

PC:  jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें