Government scheme: अब इन परिवारों को भी मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, स्कूली लड़कियों को भी मिलेगा ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी गैस सिलेंडर को लेकर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज पर महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Government scheme: अब इन परिवारों को भी मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, स्कूली लड़कियों को भी मिलेगा ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी गैस सिलेंडर को लेकर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज पर महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने अब प्रदेश के 46 लाख परिवारों को महीने में एक बार 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। 

हरियाणा में अब 1.80 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। हरियाली तीज के अवसर पर जींद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने अब घोषणा कर दी है कि प्रदेश में हरियाणा में 1.80 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 

सीएम नायब सिंह सैनी ने इस दौरान मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत, कुपोषण से निपटने के लिए 14 से 18 वर्ष की उम्र की स्कूली लड़कियों को 150 दिनों तक फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध करवाने का भी ऐलान कर दिया हे। इससे लगभग 2.65 लाख लड़कियों को लाभ मिलेगा। 

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें