इंटरनेट डेस्क। मजदूर दिवस पर मजदूरों को बड़ी सौगात मिली है। ये सौगात इस बार यूपी के मजदूरों को मिली है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब राज्य के करीब 15 लाख मजदूरों का मुफ्त में बीमा करवाने का ऐलान किया है। ये बीमा 5 लाख रुपए का होगा, जिसके जरिए श्रमिक वर्ग अब इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा।
खबरों के अनुसार, सीएम योगी ने इस दौरान ऐलान किया कि ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क में सात एकड़ जमीन पर 300 बेड का ईएसआईसी अस्पताल भी बनाया जाएगा, जो पूरी तरह से श्रमिकों को समर्पित रहेगा।
वहीं गोरखपुर सहित यूपी के 34 और जिलों में भी ईएसआईसी अस्पताल खोले जाने का भी सीएम ने ऐलान किया है। उन्होंने श्रमिकों के डेली वेज (पैकेज) में भी बदलाव किए जाने का ऐलान किया है। इसके लिए यूपी के सीएम ने जल्दी ही नए वेज बोर्ड के गठन के निर्देश दिए हैं। ये यूपी के श्रमिकों को लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें