इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज शाम को घोषित कर दिया जाएगा। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।
मदन दिलावर ने मंगलवार को एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम 28 मई 2025 को कोटा से जारी किया जाएगा। खबरों के अनुसार आज शाम 4 बजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लिंक एक्टिव हो जाएगा।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आपको बात दें कि इससे पहले राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। बोर्ड ने एक साथ तीनों ही संकायों विज्ञान, कला और वाणिज्य का परिणाम घोषित किया था। गुरवार को राजस्थान में पांचवीं बोर्ड का परिणाम भी जारी हो सकता है।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें