इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से छात्रों के हित में भी कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना राजस्थान सरकार की ओर से भी चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से आठवीं पास बच्चों को सरकार की ओर से नकद इनाम दिए जाने का प्रावधान है।
सरकार की ओर से भवन और सनिर्माण श्रमिकों के परिवारों के लिए निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत श्रमिकों के आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर नकद इनाम दिया जाता है।
खबरों के अनुसार, इस योजना के तहत 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर छात्रों को 4000 रुपए का नकद इनाम दिया जाता है। वहीं सालाना 4000 रुपए की स्कॉलरशिप उन्हें प्रदान की जाती है। छात्राओं को और दिव्यांग छात्रों को 9000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है। स्कॉलरशिप स्कीम में लाभ लेने के लिए सरकार की से कुछ पात्रताएं तय की गई हैं। लाभार्थियों को निर्माण श्रमिक के तौर पर बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। वहीं स्कॉलरशिप केवल दो बच्चों को दी जाएगी।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive