इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं मेें एक यूपी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना स्कीम भी है। इसमें स्कीम में सरकार ने लाभार्थियों की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है। पहलें पहले 51000 रुपए दिए जाते थे।
यूपी सरकार की ओर से साल 2017 में इस योजना को शुरू किया गया था। इसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों को इस योजना के तहत सहायता दी जाती है। हालांकि यह मदद प्रदेश के सभी परिवारों को नहीं दी जाती है। इसके लिए यूपी सरकार ने कुछ पात्राएं भी तय की हैं।
लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग से आते हैं, उन्हें योजना का लाभ मिलता है। बीपीएल कार्ड धारकों को योजना के तहत 1 लाख रुपए दिए जातते हैं। 3 लाख रुपए तक की आय वालों को भी योजना का लाभ मिलता है। अगर आप ये पात्राएं पूरी करते हैं तो योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive